Clean home, clean you : घर की क्लीनिंग नियमित रूप से करें। साथ ही आप और आपके परिवार के सभी सदस्यों को भी साफ सुथरा रहना जरूरी है ताकि बैक्टीरिया आपके घर के आसपास आसानी से न फैलें।
Kitchen care : खाना बनाते वक़्त अपने किचन में चिमनी, एग्जॉस्ट फैन व वेंट को ऑन रखें। हो सके तो खिड़की खुली रखें इससे से हवा को और भी अधिक फ़िल्टर करने में मदद मिलेगी।
Furnishings : बेडशीट, परदे, दोहर सभी में डस्ट आसानी से लग जाती है। बेडशीट को हर थोड़े दिनों में धोएं, दोहर को सप्ताह या दस दिन में एक बार धोएं और पर्दो को वैक्यूम क्लीन करें।
Clean the filter : एयर कंडीशनर हमारे रूम का टेम्परेचर बनाये रखने के अलावा धूल मिटटी भी फ़िल्टर करता है। इससे एयर फिल्टर भर जाते हैं और अपना काम करना बंद कर देते हैं। यह न केवल इनडोर एयर के लिए परेशानी का कारण बनता है बल्कि एसी सिस्टम को भी खराब कर देता है। ऐसे में नियमित तौर से फ़िल्टर क्लीन करवाएं या जरुरत पड़े तो उसे बदलवाएं। इतना ही नहीं एसी के साथ ही वैक्यूम क्लीनर, चिमनी, वाशिंग मशीन ड्रायर सभी के फिल्टर्स चेक और समय-समय पर रखरखाव किया जाना चाहिए।हर ठोस समाय में घर के सामान के फिल्टरों को साफ करने या बदलने की जरूरत होती है।