भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। जिन लोगों को कब्ज, गैस या एसिडिटी की शिकायत होती है। उनके लिए भिंडी बहुत फायदेमंद है। यह पेट को साफ रखने में मदद करती है और आंतों की सफाई भी करती है। फाइबर की वजह से खाना पचने में आसानी होती है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।