Zenith DEFY Skyline Skeleton : टाइम की अगर आपको सही मायने में वैल्यू है तो यह वॉच आपकी ड्रीम वॉच हो सकती है। जेनिथ की इस नयी वॉच में अब आप एक सेकंड के 1/10वें हिस्से को भी देख पाएंगे। 42mm की यह मजबूत स्टेनलेस स्टील DEFY स्काईलाइन स्केलेटन दिखने में भी बहुत अट्रैक्टिव है। DEFY स्काईलाइन स्केलेटन की कीमत ₹895184 है। (photo : Instagram)
TAG Heuer Monza Flyback Chronometer : लाल और नीले हाइलाइट्स वाली टैग ह्यूअर की यह आकर्षक वॉच दिखने में काफी स्पोर्टी है। इसिलिये शायद इसका नाम इटली के फेमस रेस ट्रैक F1 के नाम पर रखा गया है। इस मॉन्ज़ा फ्लाईबैक क्रोनोमेटेर की कीमत ₹11,46,971.82 है।
(photo : Instagram)
ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर खाएं भी, लगाएं भी
Serpentine Tubogas Infinity : अपने पिछले सभी कलेक्शंस की तरह इस बार भी बुलगारी का सरपेंटाइन तूबोगास इंफिनिटी कलेक्शन बहुत यूनिक और इम्प्रेससिवे है। सांप की तरह कलाई पर घूमता हुआ यह रैपिंग ब्रेसलेट वॉच कई मीटर सोने और स्टील के तार को लपेट कर बनाया गया है। यह टेढ़ी-मेढ़ी शेप वाली घड़ी ब्रेसलेट का काम भी बखूबी करती है। इसकी कीमत सिंगल रिस्ट लूप के लिए ₹5,879,332.71और डबल रिस्ट लूप ब्रेसलेट के लिए ₹81,63,341.33 है। (photo : Instagram)
Hublot Big Bang Unico SORAI : पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और SORAI के साथ मिलकर हबलोट ‘बिग बैंग यूनिक सोराई’ का कलेक्शन लेकर आया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत सेव आवर राइनोस अफ्रीका एंड इंडिया (SORAI) के साथ हबलोट ने अपना नया कलेक्शन बिग बैंग यूनिको सोरई लॉन्च किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन वॉच है जिसमें मात्र 100 पीस हैं। इसकी कीमत ₹19,95,813.79 है। इस एडिशन की सेल का एक हिस्सा राइनोसरस (गेंडा) को बचाने के उद्देश्य से SORAI को जायेगा। यह संस्थान पोचर्स से राइनोसरस को बचाने का काम करती है।
(photo : Instagram)