26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नन्हीं बेटी पर नोटों की बारिश, शरीर पर भारी गहनों का बोझ- वीडियो बनाने में रईसी दिखाना इंफ्लुएंसर को पड़ा भारी, सुरक्षा के लिए जान लीजिए ये बेसिक बातें

Madhumita Home Thef: इन्फ्लुएंसर मधुमिता के जैसे सोशल मीडिया पर शेयर की गई छोटी सी जानकारी भी कभी कभी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं मधुमिता के मामले में क्या हुआ और ऑनलाइन कंटेंट शेयर करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए।
2 min read
Google source verification
Influencer Madhumita

Influencer Madhumita (screenshot) image credit instagram/ madhumithaaaaaaa_3154284

Social Media Safety: सोशल मीडिया पर आज के समय में लोग अलग अलग नीश पर कंटेंट शेयर करने के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट भी शेयर करते हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर शेयर की गई यही जानकारी भारी पड़ सकती है। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु के कन्याकुमारी में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुमिता के साथ हुआ। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या है मामला

यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मधुमिता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी संपत्ति से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती थीं। रील्स में वह अपने सोने के गहने, हीरे के आभूषण और बच्चे पर पैसे बरसाते हुए वीडियो पोस्ट करती थीं। साथ ही, वह अपनी शॉपिंग ट्रिप और आउटिंग की जानकारी भी शेयर करती थीं। बीते गुरुवार की रात जब वह परिवार के साथ शॉपिंग करके घर लौटीं, तो अलमारी से सोने के गहने, डायमंड ज्वेलरी और 50 हजार रुपये नकद गायब मिले।

बेटी के लिए खरीदी हैवी गोल्ड ज्वेलरी

मधुमिता द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ ज्वेलरी शॉपिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में वह बच्ची के लिए ब्राइडल डिजाइन की हैवी गोल्ड ज्वेलरी खरीदती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, मधुमिता खुद भी काफी हैवी डिजाइन की गोल्ड ज्वेलरी पहने हुए वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

बेटी के साथ नोटों से खेलती नजर आईं

मधुमिता द्वारा शेयर किए गए एक दूसरे वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ बेड पर पैसों से खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में इन्फ्लुएंसर बेटी पर 500 रुपये के नोटों की बारिश करती दिख रही हैं। वहीं, उनकी बेटी भी पैसों के साथ खेलती नजर आ रही है और दोनों के आसपास 500 रुपये के नोट बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

पर्सनल कंटेंट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। घर का पता, परिवार की लोकेशन, महंगी खरीदारी, गहने या घर में रखी कीमती चीजों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से बचें। इसके अलावा, कब घर से बाहर हैं या कितने समय के लिए कहीं गए हैं, इसकी जानकारी लाइव अपडेट के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर न करें। हमेशा कंटेंट पोस्ट करने से पहले यह जरूर सोचें कि इससे आपकी या आपके परिवार की सुरक्षा से जुड़ी कोई जानकारी अनजाने में तो सार्वजनिक नहीं हो रही है।

सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग

मधुमिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 457K से ज्यादा फॉलोअर हैं, जबकि उनके अकाउंट पर 6,679 पोस्ट हैं। वहीं, यूट्यूब पर उनके चैनल के 43.1 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर और 2.5 हजार से अधिक वीडियो मौजूद हैं।