Monsoon Healthy Tips: मानसून अपने साथ लाता है ताजगी भरी बौछारें, हरियाली और मौसम में खुशनुमा ठंडक। लेकिन इस सुंदर मौसम का एक कड़वा सच भी है।बीमारियों का बढ़ता खतरा। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। बदलता तापमान, गीला माहौल और चारों तरफ फैली नमी, बैक्टीरिया और वायरस को पनपने का मौका देती है। नतीजतन, इस मौसम में जुकाम, बुखार, खांसी, डायरिया, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है।