Valentine's Week: प्यार और मोहब्बत का सप्ताह शुरू हो गया है। हर साल फरवरी महीने में प्यार करने वाले लोग इसे मनाते हैं। 7 फरवरी से इसकी शुरुआत होती है और 14 फरवरी को Valentine's Day के साथ प्यार का सप्ताह खत्म हो जाता है। वैलेंटाइन वीक में, लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट्स और फूल, विशेषकर गुलाब, देना पसंद करते हैं। इस वीक की शुरुआत Rose Day से होती है, जहां लोग अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब का फूल ही क्यों दिया जाता है?