
Rose Day Wishes & Quotes 2025
Rose Day Wishes & Quotes: रोज डे, प्यार और रिश्तों को और भी खास बनाने का एक बेहतरीन मौका है। इस दिन लोग अपने पार्टनर और स्पेशल वन को गुलाब देकर स्पेशल फील करवाते हैं, वही अपने पार्टनर को प्यार भरे संदेशों और खूबसूरत कोट्स के जरिए अपने हाल-ए-दिल को बेहद खूबसूरती से बता सकते हैं। एक गुलाब की तरह सादगी से भरे और दिल छूने वाले शब्दों से उन्हें और भी स्पेशल फील करा सकते हैं। तो इस रोज डे पर, इन प्यारे कोट्स के साथ अपने रिश्ते को हसीन बनाएं।
मेरी दीवानगी की कोई हद नहीं,
तेरी सूरत के सिवा मुझे कुछ भी याद नहीं,
मैं गुलाब हूं तेरे गुलशन का,
तेरे सिवाए मुझपर किसी का हक नहीं।
हैप्पी रोज डे 2025
मैं चाहता था की उसे एक गुलाब पेश करूं
वह खुद गुलाब था उसको गुलाब क्या देता।
हैप्पी रोज डे 2025
गुलाब की खूबसूरती भी फीकी-फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती है।
हैप्पी रोज डे 2025
खुशबू से तेरी सांसें महकती रहें, गुलाब की तरह तेरा चेहरा दमकता रहे! हैप्पी रोज डे, माय लव!
“गुलाब कांटों के बीच खिलता है, लेकिन फिर भी अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लेता है।”
इसे भी पढ़ें- Rose Day 2025: राशि के अनुसार जाने अपने वैलेंटाइन को कौन से रंग का गुलाब देना ज्यादा सही
“गुलाब सिर्फ फूल नहीं, ये प्रेम का सबसे खूबसूरत अहसास है!”
प्यार की राह में गुलाब ही गुलाब हों, खुशियों की बहार हो, गम का नामोनिशान न हो! हैप्पी रोज डे!
Updated on:
07 Feb 2025 10:56 am
Published on:
07 Feb 2025 10:56 am
