
Rubbing Eyes: अक्सर हम सोकर उठने के बाद या कभी-कभार काम करते-करते आंखों को रगड़ या मसलते हैं। मगर आंखों को रब करना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान (Rubbing Eyes Disadvantages) पहुंच सकता है। इसलिए आपको ये समझ लेना चाहिए कि आंखों में खुजली होने पर किस तरह से रब करना चाहिए।
डॉ. आकिब जमाल (फिजिकल थेरेपिस्ट) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आंखों को रब करने को लेकर जानकारी दी है। शेयर किए गए वीडियो में रब की जा रही आंखों की MRI दिख रही है। इससे ये साफ समझ आ रहा है कि जब गलत तरीके से आंखों को रब करते हैं तो उससे आंखों को इंटरनली नुकसान पहुंचता है।
हेल्थ यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह (Health University of Utah) की ओर इसको लेकर एक लेख प्रकाशित है। जिसमें इस बात को लेकर साफ तौर पर मना किया गया है कि आंखों को सीधे तौर पर मसलना या रगड़ना रेटिना या आंख के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों को क्षति पहुंचती है। इसलिए आंखों को रब नहीं करना चाहिए।
अक्सर हाथ अधिक गंदे होते हैं। अगर हम गंदे हाथों से आंखों को रब करते हैं तो इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखों का लाल होना, आंख से पानी आना, खुजली आना इत्यादि दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए भी आंखों को सीधे तौर पर रब करना सही नहीं होता है।
आप वीडियो में देखकर ये बात समझ सकते हैं कि सीधे आंख के ब्लैक वाले हिस्से पर रब ना करें और ना ही आंखों को जोर से दबाकर रगड़ना चाहिए। अगर आप इस तरह से आंखों को रब करते हैं तो ये गलत तरीका है। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।
आंखों को सही तरीके से रब करना अच्छा होता है। इसलिए आंख के नीचले हिस्से, साइड या ऊपरी हिस्से पर हल्की उंगली से रब कर सकते हैं। हालांकि, इस तरह से आंख को लंबे समय तक नहीं रब करना है। ऐसा सिर्फ कुछ सेकेंड्स के लिए कर सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
16 Nov 2024 07:46 pm
Published on:
16 Nov 2024 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
