रुजुता दिवेकर के अनुसार दोपहर के लंच के बाद इन कारणों के लिए लेनी है झपकी :
• बेहतर हार्ट हेल्थ : यह झपकी विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए अच्छी है।
• यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्होंने कोई हार्ट प्रोसीजर करवाया है ।
• बेहतर हार्मोनल बैलेंस (डायबिटीज, PCOD, थाइरोइड, और क्लासिक ओवरईटिंग )
• बेहतर पाचन (IBS, कब्ज, मुंहासे और रूसी)
• रात में बेहतर नींद (इंसोम्निया, फ्रीक्वेंट ट्रैवेलर्स, जेट लैग से भी आराम मिलता है। )
• तेज रिकवरी ( वर्कआउट से, बीमारियों से )
• बेहतर वेट लॉस
वामकुक्षी : रुजुता ने आगे झपकी लेने का सही तरीका भी बताया। उन्होंने कहा, 'इन सभी फायदों के लिए आपको इसे सही तरीके से करना होगा। और इसे करने के सही तरीके का एक नाम है जिसे 'वामकुक्षी' कहा जाता है।' वामकुक्षी के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें
• कब लें झपकी - लंच के ठीक बाद
• कैसे लें - अपनी बाईं ओर फीटल पोजीशन में लेट जाएं (वामकुक्षी)
• कितनी देर लें - 10 - 30 मिनट की झपकी (बहुत छोटे, बहुत बूढ़े, बहुत बीमार, लगभग 90 मिनट)
• किस समय लें - दोपहर 1 से 3 बजे के बीच