
Smart Gadgets for winter Beat the Cold with Smart Technology
Smart Gadgets for winter : सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए विंटर गैजेट्स को विकसित किया गया है। आरामदायक होने के साथ ही स्मार्ट तकनीक से भी लैस हैं। इनमें इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट्स, वियरेबल हीटिंग डिवाइसेज़, पोर्टेबल हैंड वार्मर्स, और टेम्परेचर कंट्रोल कॉफी मग शामिल हैं।
पोर्टेबल हैंड वार्मर्स में एक विशेष हीटिंग एलिमेंट होता है, जो बैटरी से चलता है। जब आप इसे ऑन करते हैं, तो यह धीरे-धीरे गर्म होना शुरू हो जाता है और हाथों में गर्मी प्रदान करता है। कुछ मॉडल्स में पुन: चार्ज करने की सुविधा भी होती है।ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट्स में तापमान सेट करने का विकल्प मिलता है। इसमें एक कंट्रोलर या थर्मोस्टेट होता है, जिससे आप अपने अनुसार तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं।जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के खिंचाव से परेशान लोगों के लिए इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट्स फायदेमंद हैं।
इन डिवाइसेज में बैटरी से संचालित हीटिंग एलिमेंट्स ,पैड्स होते है जो शरीर को गर्म रखता है। वियरेबल हीटिंग डिवाइसेज में खासतौर पर हीटेड जैकेट्स, ग्लव्स , सॉक्स, और बूट्स जैसी डिवाइसेज शामिल हैं। डिवाइसेज हल्की होती हैं और आसानी से पहनी जा सकती है ।
टेम्परेचर कंट्रोल कॉफी मग में एक हीटिंग पैड और तापमान नियंत्रक होता है, जो पेय पदार्थ को एक निर्धारित तापमान पर नियंत्रित करता है। कुछ मॉडल्स स्मार्टफोन ऐप्स के माध्यम से कनेक्ट होते हैं, जिससे आप अपने मग का तापमान सेट कर सकते हैं। कुछ में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी होती है।
Published on:
17 Jan 2025 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
