अंजीर को आप दूध या पानी दोनों में भिगोकर खा सकते हैं, जिससे अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व भरपूर मिलेंगे। हालांकि, अगर आप अंजीर को दूध में भिगोकर खाते हैं, तो इससे न केवल अंजीर के पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि दूध के पोषक तत्वों का भी लाभ मिल सकता है।
अंजीर का सेवन करने के लिए रातभर दूध में अंजीर को भिगो दें, ताकि दूध के पोषक तत्वों को भी अवशोषित कर ले, जिससे उसका पोषण मूल्य और बढ़ जाता है। इसलिए दूध में अंजीर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है, तो आप पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं।