नई दिल्लीPublished: May 26, 2023 03:31:51 pm
Namita Kalla
Superfood Mango Ginger: मेंगो जिंजर एक ऐसा हर्ब है जिसमें कई स्वास्थ्य गुण होते हैं। इसमें एंटी -इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही यह डाइजेशन, मसल हेल्थ और स्किन केयर के लिए भी कारगर है :
Superfood Mango Ginger: मैंगो जिंजर जिसे कुरकुमा अमांडा या करक्यूमिन भी कहा जाता है, अदरक से संबंधित एक पौधा है। इसका स्वाद और सुगंध पके आम के समान होता है। यह भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है और इसका उपयोग फूड्स और हर्ब्स दोनों के लिए किया जाता है। मेंगो जिंजर से जुड़े कई स्वास्थ्य लाभ है। पब मेड सेंट्रल में प्रकाशित एक आर्टिकल के अनुसार मैंगो जिंजर में एंटीऑक्सीडेंट,एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और इन्सेक्टीसाइड प्रॉपर्टीज सहित 130 से अधिक कंपाउंड्स होते हैं। मैंगो जिंजर में करक्यूमिन सहित करक्यूमिनोइड्स होते हैं, जो इसके कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार होते हैं। स्टडीज से पता चलता है की सेहत पर करक्यूमिन का काफी पॉजिटिव असर है। यह पाचन में मदद करता है, खांसी और बुखार से राहत दिलाता है और भूख बढ़ा सकता है। पब मेड सेंट्रल के एक आर्टिकल के अनुसार स्टडीज से पता चलता है कि मैंगो जिंजर में पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों को ठीक करने और घावों को बंद करने में मदद करने के लिए बहुत लाभकारी है।