Live

आज 08 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-02-08 05:29:02 pm

Maha kumbh 2025 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज दौरे पर हैं। महांकुभ पहुंचे सीएम मोहन यादव ने गंगा के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए स्नान किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे। दोनों नेता अपनी धर्मपत्नियों के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर...
Maha kumbh 2025 :2025-02-08 05:26:22 pm

Prayagraj Mahakumbh : प्रयागराज के महाकुंभ में हर कोई आस्था की डुबकी लगाना चाहता है। पहले मुहूर्त से ही बड़ी तादाद में देश भर से श्रद्धालु प्रयागराज के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन तक स्थिति नार्मल होने के बाद प्रयागराज में भीड़ हद से ज्यादा बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। इसे देखते हुए सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में ही रोका जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज में 48 घंटे के लिए नो एंट्री लागू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
Prayagraj Mahakumbh :2025-02-08 05:23:43 pm

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। वहां भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है, तो दो बार से मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। एमपी बीजेपी के कार्यकर्ता भी ढोल-ताशों की धुनों पर थिरकते दिखे। भाजपा कार्यालय में जीत के जश्न के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्री भी पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए बधाइयां दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Election Result :2025-02-08 05:20:17 pm

Delhi Election Result : शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए। चुनावी परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए बड़े बुरे साबित हुए। पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनिष सिसोदिया को करारी हार मिली है। ज्यादा सीटों की बढ़त से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इसे लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केजरीवाल-सिसोदिया की हार पर तंज कसा है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Election Result :2025-02-08 05:17:18 pm

Ujjain Simhastha 2028: देश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ कुंभ 2028 को स्थायी स्वरूप देने की ऐतिहासिक पहल मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुरू हो गई है। हर 12 साल में लगने वाले इस महापर्व के दौरान अब तक करोड़ों रुपए अस्थायी निर्माण पर खर्च होते थे, लेकिन इस बार सरकार स्थायी कुंभ नगरी विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Ujjain Simhastha 2028:2025-02-08 05:12:56 pm

Minor Girl Rape in MP : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना जिले के हरपालपुर थाना इलाके में घटी है। आरोपी बच्ची के गांव का ही बताया जा रहा है। फिलहाल, पीड़िता के घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Minor Girl Rape in MP :2025-02-08 12:46:50 pm

Delhi election result : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों में भाजपा खासा आगे निकलते हुए बहुमत के साथ जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में चर्चा आम है कि दिल्ली में कमल खिलेगा! नतीजा जो रहे, लेकिन इस बीच एमपी में बीजेपी के सुर तेज हैं कि दिल्ली में 26 साल बाद कमल खिलने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। ऐसे में मध्यय प्हांरदेश भाजपा के नेताओं द्वारा प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi election result :2025-02-08 12:42:55 pm

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अजीबो गरीब घोटाला उजागर हुआ है। जांच में सामने आया है कि, यहां 4 हजार 841 लोग ऐसे हैं, जो मरने के बाद भी हर महीने 7.79 लाख रुपए का राशन खा रहे हैं। बता दें कि, ये खुलासा प्रशासनिक जांच में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
MP News :2025-02-08 12:36:58 pm

Uma Bharti on Dhirendra Shastri: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन बड़ा हादसा हुआ, भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इस मामले पर बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान सामने आया था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री को भारी विरोध झेलना पड़ा। अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भड़क गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Uma Bharti on Dhirendra Shastri:2025-02-08 12:34:32 pm

MP News of Crime Against Women: दावों-वादों के बीच आधी आबादी का स्याह सच आंकड़े बयां ही कर देते हैं। चिंता तब बढ़ जाती है जब महिला अपराध से जुड़े आकड़ों के मामले में भोपाल अव्वल नजर आता है। महिला अपराधों के विरुद्ध पत्रिका के रक्षा कवच अभियान के तहत आज हम हॉट स्पॉट की बात कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MP News of Crime Against Women:2025-02-08 12:31:56 pm

UMA Bharti on Saurabh Sharma Case : पूर्व सीएम उमा भारती ने परिवहन चेकपोस्ट घोटाला को शराबंदी से जोड़ते हुए कहा कि सब यह रोना रोते हैं कि शराबबंदी से राजस्व का घाटा होगा, लेकिन जब तो चेकपोस्ट का घोटाला साबित कर रहा है कि एक सिपाही इतना कमा चुका है तो, नीचे से ऊपर तक यह कमाई कितनी भीषण और विकराल होगी। पढ़ें पूरी खबर...
UMA Bharti on Saurabh Sharma Case :2025-02-08 12:27:41 pm

Maha Kumbh 2025 : प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में वीआईपी कल्चर जारी है। हालाकिं, अबतक यहां 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वो महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वह वीआईपी घाट त्रिवेणी शंकुल में डुबकी लगाएंगे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Maha Kumbh 2025 :2025-02-08 12:23:51 pm

MP Congress: अमरीका से भारतीयों को कैदियों की तरह भेजे जाने पर कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रम्प सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने हाथ में बेड़ियां पहन रखी थीं। कुछ लोगों के हाथ में तख्तियां थीं। राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इसी तरह का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर भी हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
MP Congress:2025-02-08 11:37:37 am

Saurabh Sharma Case : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दोनों राजदार चेतन गौड़ और शरद जायसवाल से केंद्रीय जेल में पूछताछ लगातार तीसरे दिन जारी रही। शुक्रवार को ईडी की दो अधिकारियों की टीम दोपहर 12 बजे केंद्रीय जेल पहुंची। जो करीब 6 बजे तक सौरभ शर्मा से पूछताछ करती रही। पढ़ें पूरी खबर...
Saurabh Sharma Case :2025-02-08 11:34:30 am

RBI Repo Rate : पांच साल बाद रिजर्व बैंक ने रेपो दर घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है। बैंकर्स का कहना है कि 25 आधार अंकों की कटौती का असर सावधि जमा पर होगा। अब बैंक जल्द ही एफडी पर ब्याज दरें घटा सकते हैं। इसका ज्यादा असर उन वरिष्ठ नागरिकों पर ज्यादा पड़ेगा जो एफडी की रिटर्न पर निर्भर हैं। पढ़ें पूरी खबर...
RBI Repo Rate :2025-02-08 11:31:26 am

Indore Rape Case: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को विभिन्न धाराओं में तीन बार मृत्युदंड की सजा दी है। न्यायाधीश ने आदेश में लिखा कि ऐसे अपराधी को भी पॉक्सो कानून में मौजूद अधिकतम दंड नहीं दिया तो, मृत्युदंड के प्रावधान में संशोधन का प्रभाव समाज या लैंगिग हमला करने वाले अपराधियों पर नहीं पड़ेगा। कोर्ट ने आदेश में लिखा कि पीड़िता बलात्कार के बाद जीवित रह जाती है तो, जिंदगी मृत्यु से भी ज्यादा कष्ट दायक रहती है। पढ़ें पूरी खबर...
Indore Rape Case:2025-02-08 11:27:33 am

MP Weather Alert : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया। 7 जिले हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। सबसे कम न्यूनतम पारा राजगढ़ में 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तरी हवा के प्रभाव से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से हवाओं का रुख बदल सकता है, जिससे पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
MP Weather Alert :2025-02-08 10:31:48 am

GIS 2025 Bhopal: भोपाल में 24-25 फरवरी होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में डोम बनना शुरू हो गए हैं। बड़ा तालाब की तरफ से निर्माण जारी है। इसमें सबसे बड़ा मुख्य हॉल बनाया जा रहा है। इसके अलावा 55 अलग स्ट्रक्चर बनाए जाएंगें। मेहमानों के आराम और सुविधा के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं वाली 11 वैनिटी वैन की भी व्यवस्था रहेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए डबल स्टोरी हट बनाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
GIS 2025 Bhopal:2025-02-08 10:23:32 am

Gold Silver Rate : मध्य प्रदेश समेत देशभर में शादियों का सीजन है और सोने के भाव आसमान पर हैं। नवंबर में 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर चल रहा सोना जनवरी में करीब 1800 रुपए कम हुआ। भाव 78,600 पर आया, लेकिन 3 फरवरी से सोना फिर कुलांचे भरने लगा। महज पांच दिन में ही शुक्रवार को भाव 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के बढ़ते भाव ने दुल्हन के जेवरों के वजन कम कर दिए हैं। लोगों ने बिटिया की शादी के लिए जो बजट बनाया, उससे कम वजन वाले गहने खरीदने पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Silver Rate :