
Tiger Shroff Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। राजस्थान के कोटा से तीनों संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से 2 हरियाणा के हैं, जबकि 1 बिहार का रहने वाला है। जुहू पुलिस ने इससे पहले तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रविवार शाम जुहू में हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस और अभिनेता के एक प्रशंसक योगेश चव्हाण (28) को गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली है। हालांकि, हमले में उनकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि किसी भी गैंग या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
19 Oct 2026, 3:05 PM IST
घटनास्थल से सबूत जुटाने के बाद अब फॉरेिंसक टीम टाइगर श्रॉफ के घर पहुंची हैं। टाइगर श्रॉफ ने भी इस मामले में अपना बयान दर्ज करा दिया है।
19 Oct 2026, 2:12 PM IST
टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा, "आप एक चीज बताइए कि वो भाजपा शासित राज्य में है और वहां से बैठ के अगर वो गिरोह संचालित कर रहा है, तो इसका सीधा सवाल तो भारतीय जनता पार्टी से बनता है, मोदी जी से बनता है, अमित शाह जी से बनता है। मतलब उसका इतना साहस हो गया है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले भी करा रहा है और उसकी जिम्मेदारी ले रहा है। गुजरात की जेल में है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसको किस तरीके से सरकारी संरक्षण प्राप्त है।"
19 Oct 2026, 2:07 PM IST
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने सोमवार सुबह 10:15 बजे 3 आरोपियों को कोटा से पकड़ा। सभी आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान बस से दिल्ली के रास्ते नेपाल भागना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया। वहीं, एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में जाल बिछाकर ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया।’
19 Oct 2026, 1:51 PM IST
अमाल मलिक ने टाइगर श्रॉफ को लेकर कहा, "टाइगर ने अपने डेब्यू के बाद से हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है और मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि जिस व्यक्ति ने कभी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं किया और जो मेरे जानने वाले सबसे दयालु लोगों में से एक है , उसे इस सब से क्यों गुजरना पड़ रहा है? कृपया अपना ख्याल रखना, मेरे भाई। तुम जानते हो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। इस समय, कृपया अपने परिवार के साथ रहो, किसी और के साथ नहीं, मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?"
19 Oct 2026, 1:38 PM IST
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर सीनियर वकील और पूर्व राज्यसभा MP मजीद मेमन ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुख की बात है और चिंता की बात है कि मुंबई जैसे शहर और जुहू जैसे पॉश इलाके में, दिनदहाड़े ऐसी फायरिंग हो रही है। मुझे लगता है कि हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो राज्य के होम मिनिस्टर भी हैं, को इस मामले पर गंभीरता से सोचना चाहिए। वहीं, साल 2024 में बाबा सिद्दीकी का मर्डर हुआ था, और अब यह घटना हुई है।"
19 Oct 2026, 1:25 PM IST
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हमलाकर ट्रेन से भाग रहे थे, तब ही तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा में दबोच लिया गया। कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के बताया, मुंबई पुलिस से सुबह सूचना मिलते ही DSP और साइबर सेल की टीम ने महज 15 मिनट में जाल बिछाया और पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे और अभी तक इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ हैं। लेकिन अभी पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने उन हथियारों का क्या किया और कहां छुपाया है।
19 Oct 2026, 1:12 PM IST
मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर कर दी है। इधर, आरोपियों की पल्सर बाइक को पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से जब्त कर लिया है। स्टेशन पर लगे CCTV में भी संदिग्ध दिखाई दिए हैं।
19 Oct 2026, 1:10 PM IST
Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है, क्योंकि इसमें किसी की जान को सीधे तौर पर खतरा पहुंचाया गया।
19 Oct 2026, 1:09 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक चश्मदीद ने बड़ा दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार के मुताबिक, घटना शाम करीब 7 बजे हुई। उन्होंने बताया कि वारदात में तीन लोग शामिल थे। इनमें से एक मोटरसाइकिल पर था, जबकि दो अन्य मौके पर मौजूद थे।
19 Oct 2026, 1:03 PM IST
Tiger Shroff Got Shot: गैंगस्टर्स का ऐसा आतंक कि देश छोड़ने को मजबूर लोग! टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले का जिक्र कर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने देश में बढ़ती गैंगवार और रंगदारी पर चिंता जताई। वहीं, NCP-SP ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों के बेखौफ होने का आरोप लगाया।
19 Oct 2026, 1:00 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू में फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर के घर, जिम और फुटबॉल क्लब की रेकी की थी।
19 Oct 2026, 12:57 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सरकार बदलने की मांग की।
19 Oct 2026, 12:52 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली है।
19 Oct 2026, 12:47 PM IST
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा, "यह बहुत दुखद है। यह काफी चिंता का विषय है और जांच का मामला है। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। मामले की जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। यह बहुत ही गंभीर और चिंताजनक बात है। टाइगर बहुत ही मासूम इंसान हैं। मैं महादेव और माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी रक्षा करें। महाराष्ट्र पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बहुत जल्द, इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों को पकड़ लिया जाएगा और उन्हें सबसे सख्त सजा दी जाएगी।"
19 Oct 2026, 12:43 PM IST
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अभिनेता को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि किसी ने ऐसा क्यों सोचा, क्योंकि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी और न ही किसी के साथ उनकी कोई दुश्मनी थी।
19 Oct 2026, 12:41 PM IST
अमेरिका से ऑपरेट करने वाले तथाकथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने, जिसने सलमान खान समेत अन्य अभिनेताओं पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी, खुले तौर पर यह भी कहा कि उसने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया है।
19 Oct 2026, 12:36 PM IST
जुहू गोलीबारी में घायल नागरिक की हालत केईएम अस्पताल में स्थिर है, गोली लगने से हृदय और फेफड़ों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
19 Oct 2026, 12:31 PM IST
https://www.instagram.com/reel/DeqpyKfRVfx/?rpxt=MWx4YnRrY25jMjlzNA%3D%3D
19 Oct 2026, 12:15 PM IST
नितेश तिवारी की रामायण में लक्ष्मण बने अभिनेता रवि दुबे ने फायरिंग हादसे पर रिएक्शन दिया है। वह उनक पड़ोसी भी हैं। उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। रवि दुबे ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए है, और उन्होंने अभिनेता के घायल ड्राइवर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
19 Oct 2026, 12:07 PM IST
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया है। आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच टाइगर की बहन कृष्णा का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार में बैठकर घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं।