26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AKTU के 2361 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, जानिए वजह

AKTU Exam 43 जनपदों में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब 2 लाख 40 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। यह परीक्षा छह अप्रैल तक चलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Mar 2023, 8:29 PM IST

नकल विहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

नकल विहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की परीक्षा में 2361 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में जहां 1660 तो दूसरी पाली में 701 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 63142 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें: पत्नी को नहीं मिला वाहन तो पति का शव रिक्शा ट्रॉली से ले जाने लगी, आप भी देखें वीडियो

नकल विहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

पहली पाली में जहां 43256 तो दूसरी पाली में 19886 अभ्यर्थी बैठे। वही दोनों पालियो के दौरान 36 अभ्यर्थी नकल करते हुए पकड़े गए। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गयी है। जिससे कि परीक्षा की शुचिता बनी रहे है।

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmad: MP/MLA की विशेष कोर्ट में होनी है अतीक की पेशी, फैसले पर सभी की नजर

कुलपति की बराबर नजर

कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय भी परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने शुचितापूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। आपको बता दें कि परीक्षा के लिए 43 जनपदों में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब 2 लाख 40 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। यह परीक्षा छह अप्रैल तक चलेगी।