
अखिल भारतीय हिंदू महासभा का प्रदर्शन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हजरतगंज पुलिस में शिकायत की है। साथ ही रामचरितमानस पर उनकी टिप्पणी के लिए कार्रवाई की मांग की है।
एबीएचएम के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने एक पत्र में कहा है कि मौर्य के हिंदू धर्मग्रंथ की आलोचना करने और उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले बयान से लाखों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि यह बयान लोगों को जाति के आधार पर बांटने और समाज में असामंजस्य पैदा करने की कोशिश है। एबीएचएम नेताओं ने पुलिस से सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य बयान
स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह यह बोलते नजर आ रहे हैं कि रामचरितमानस में शूद्रों का अपमान किया गया। उन्होंने यह कहा कि ऐसी पुस्तकों से इन दोहों चौपाइयों को हटाना चाहिए या फिर इन्हें प्रतिबंधित करना चाहिए।
स्वामी प्रसाद मौर्य एक निजी चैनल पर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों का हवाला देते हुए बताया कि ब्राह्मण चाहे गुणहीन ही हो, उसकी पूजा करनी चाहिए। वहीं, शूद्र चाहे वेद भी जानता हो वह पूजनीय नहीं है ,क्या यही धर्म है? करोड़ों लोग रामचरितमानस को नहीं गाते हैं।
Updated on:
23 Jan 2023, 5:58 PM IST
Published on:
23 Jan 2023, 5:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.