एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जाने के लिए निर्धारित थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों के चलते हवाई अड्डे के बाहरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।