लखनऊ. लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। ज्यादातर उनके निशाने पर कांग्रेस व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे। कांग्रेस ने सदन के अंदर व बाहर तो इसकी निंदा करते हुए हंगामा किया ही, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा।