15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खां के जेल जाने के मामले में अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के सांसद व कद्दावर नेता आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे को जेल भेजे जाने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Feb 2020, 7:48 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के सांसद व कद्दावर नेता आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे को जेल भेजे जाने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बदले की भावना से किसी भी कार्यवाही को उचित नहीं मानती है। रागद्वेष से सरकारें काम नहीं कर सकती हैं। समाजवादी पार्टी न्यायिक प्रणाली पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा है कि हमें अदालत पर विश्वास है कि वहां से सभी को न्याय मिलेगा। सरकार का यह संवैधानिक दायित्व है कि बिना भेदभाव के सबके साथ न्याय करे।

ये भी पढ़ें- राजा राम की राजधानी बनने जा रही अयोध्या: निरंजन ज्योति

भाजपा का ‘विजन‘ नाश करने वाला- अखिलेश-

भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को बुरी तरह आहत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था तो पूरी तरह चरमरा गई है। तीन वर्षों में भाजपा ने गांव-किसान और युवाओं की घोर उपेक्षा की है। भाजपा की न तो किसानों और गांवों के विकास में न तो कोई रूचि है और नहीं नौजवानों को रोटी-रोजगार देने की उसकी नीयत रही है। महज तुकबंदी में भाजपा सरकार ने अपने तीन साल निकाल लिए हैं। इससे किसी का पेट भरने वाला नहीं है। भाजपा का ‘विजन‘ नाश करने वाला है।

ये भी पढ़ें- आजम खां ही नहीं, जेल जाने वाले कद्दावर नेताओं की है लंबी लिस्ट, देखें हैरान करने वाले नाम

विकास में पक्षपात नहीं हो सकता- सपा अध्यक्ष

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने विरोध को प्रकट करने का अधिकार सभी को होता है। विकास में पक्षपात नहीं हो सकता है। विकास को रोकना और समाज को पीछे की ओर ले जाना राजनीतिक पाप है। सामाजिक सद्भाव ही विकास का रास्ता खोलता है।