22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च, अखिलेश यादव समेत 150 सांसदों को पुलिस ने रोका

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च, अखिलेश यादव समेत 150 सांसदों को पुलिस ने रोका

SIR Protest: दिल्ली में एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन ने ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया। अखिलेश ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 6 Oct 2026, 2:56 PM IST

UP News

अखिलेश यादव संसद भवन में चुनाव आयोग के धांधली के खिलाफ हो रहे मार्च में शामिल हुए (ANI Photo)

Uttar Pradesh News: दिल्ली में एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया (INDIA) गठबंधन के सांसदों ने ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ शुरू किया है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत करीब 150 विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर पैदल निकले। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दल शामिल हैं। करीब तीन किलोमीटर के इस मार्च को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद 100 से ज्यादा विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और सांसदों ने नारेबाजी की।

अखिलेश ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

मार्च से पहले अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग ऐसा व्यवहार करता है, जैसे केवल भाजपा के सदस्य ही भारतीय नागरिक हों और उन्हें ही वोट देने का अधिकार हो। अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़े वित्तीय संसाधनों के इस्तेमाल और बंगाल के साथ उत्तर प्रदेश में बूथ कब्जाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कुंदरकी, मीरापुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर के चुनावों में धांधली का भी आरोप लगाया। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर उन्होंने कहा कि देश के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

भाजपा पर चुनावों में धांधली का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि लोग भाजपा को ‘चुनाव मशीन’ कहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतती ही नहीं है, बल्कि उसके पास विशाल वित्तीय संसाधन भी हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनाव आयोग प्रभावी रूप से पार्टी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का नारा प्रशासनिक दक्षता के बारे में नहीं है, बल्कि यह ऐसी रणनीति है, जिसमें एक बार सिस्टम में धांधली करके बिना बार-बार जांच की जरूरत के पांच साल तक शासन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस देश के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

राजभर बोले, विपक्ष कर रहा गुमराह

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद समाज को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि वे सरकार को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं।