Uttar Pradesh Politics News:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के आठ उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले सभी भाजपा विधायक और मंत्री पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से वे विधानसभा जाएंगे। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सभी उम्मीदवार एक साथ पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यालय को सजाया गया है और ढोल बजाकर माहौल तैयार किया गया है। वहीं, भाजपा के आठ उम्मीदवारों के चयन पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने मेकअप किया है, लेकिन मेकअप करने से दाग नहीं मिटते।