
बीजेपी-पीडीपी गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- 2019 में जीत के लिये सीएम योगी से मांगा आशीर्वाद
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले प्रचार में जितना आगे हैं, हम समाजवादी काम में उतना ही आगे हैं। डेढ़ साल हो गया है योगी सरकार अभी तक उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास ही कर रही है। 2019 के आम चुनाव में जनता काम के आधार पर ही वोट देगी और भाजपा से कामकाज का हिसाब लेगी। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने ये बातें कहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी जी हम पर आशीर्वाद बनाये रखें, तभी तो हम आम चुनाव में जीतेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 में हमने सड़क, मेट्रो और काम के आधार पर वोट मांगे, लेकिन भाजपा ने जाति, धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर वोट मांगे। जनता को तब उनका फॉर्मूला पसंद आया। लेकिन अगर अभी आज चुनाव हो जायें तो समाजवादियों जीत निश्चित है।
राजनीति में कोई सीनियर-जूनियर नहीं होता
कार्यक्रम में बसपा गठबंधन पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में कोई जूनियर या सीनियर पार्टनर नहीं होता है। सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह अभी अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे। कहा कि अगर आज चुनाव हो जायें तो समाजवादी पार्टी से ज्यादा खुश शायद ही कोई दल होगा।
पीएम बनने नहीं, लेकिन बनाने की रेस में हूं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हूं, लेकिन उस प्रदेश से जरूर हूं, जहां से ये सूची बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही होकर दिल्ली का रास्ता जाता है, इसलिये जिसको प्रधानमंत्री बनना है, उसे यूपी में आना ही होगा। कहा कि अगर हम ज्यादा सीटें ला रहे हैं तो प्रधानमंत्री हम ही तय करेंगे।
बीजेपी-पीडीपी गठबंधन तोड़ना रणनीति का हिस्सा
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन टूटने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 के आम चुनाव को लेकर यह बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि भाजपा और पीडीपी का गठबंधन पहले से ही बेमेल था। बावजूद इसके किया गठबंधन हुआ और अब अपनी सुविधा के लिये उसे तोड़ दिया गया।
Updated on:
20 Jun 2018 04:00 pm
Published on:
20 Jun 2018 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
