सीएम योगी को यूपी नहीं, कर्नाटक की चिंता : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक तो चिंता है, लेकिन उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के सरकार ने कुछ नहीं किया। सूबे में हत्यायें रुक नहीं रही हैं। इलाहाबाद में वकील और सहारनपुर दलित नेता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि कथित मुठभेड़ से कानून-व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।