मालूम हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दोस्ती सामने आई थी। दोनों ही नेताओं ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि, मोदी लहर में इन दोनों नेताओं को मुंह की खानी पड़ी थी। वहीं, अभी कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि वह गुजरात चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन अभी तक पार्टी की तरफ से सिर्फ उनके सपा प्रत्याशियों के प्रचार की बात ही सामने आई है। ऐसे में यह तय नहीं हो पा रहा है कि वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे या नहीं।