19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा में 65 फीसदी वोटिंग, युवाओं में दिखा खास उत्साह

सदर महोबा नगर पालिका क्षेत्र में 55 प्रतिशत, चरखारी नगर पालिका क्षेत्र 72 फीसदी, कबरई नगर पंचायत 60 प्रतिशत और खरेला 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

2 min read
Google source verification
Mahoba Nagar Palika Chunav

Mahoba Nagar Palika Chunav

महोबा. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम मतदान में महोबा जनपद की दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने वोटिंग की। महोबा में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। मतदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस खासी मुस्तैद नजर आई। अधिकतर संवेदनशील मतदेय स्थल होने के बावजूद भी चुनाव शान्तिपर्वक निपट गया। वोटिंग खत्म होने के समय शाम पांच बजे तक लगभग 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं, जिले का सबसे अधिक संवेदनशील क्षेत्र खरेला नगर पंचायत में भी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अधिकारियों की खास चौकसी इस चुनाव में देखने को मिली।

युवा, महिलाओं सहित बुजुर्गों में भी खासा उत्साह

नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में महोबा जनपद की नगर पालिका परिषद महोबा और चरखारी सहित नगर पंचायत खरेला, कबरई और कुलपहाड़ के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। सुबह अपने निर्धारित समय से आरम्भ हुआ मतदान समय के साथ ही तेजी पकड़ता नजर आया। युवा, महिलाओं सहित बुजुर्गों में भी खासा उत्साह मतदान केन्द्रों में देखने को मिला।

186 बूथों पर हुआ मतदान

186 बूथों में हुआ मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक निपट गया। किसी भी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली। एक दो केंद्रों में फर्जी मत डालने का मामला जरूर सामने आया। वहीं, शहर में बसी कांशीराम कॉलोनी निवासी अधिकतर लोग मताधिकार से वंचित रहे, जिसको लेकर उन लोगों ने बीएलओ के सामने नाराजगी जताई। मतदान प्रतिशत की बात करें तो जनपद में लगभग 65 फीसदी मतदान होना बताया जा रहा है, जिसमे सदर महोबा नगर पालिका क्षेत्र में 55 प्रतिशत, चरखारी नगर पालिका क्षेत्र 72 फीसदी, कबरई नगर पंचायत 60 प्रतिशत और खरेला 69 प्रतिशत मतदान होना बताया गया है।