3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने पूछा – छेड़खानी और कत्ल करने वालों का क्यों नहीं हो रहा एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 26 Mar 2018, 4:57 PM IST

Akhilesh Yadav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से हमला बोला है। सपा मुखिया ने ट्वीट कर औरैया में छेड़खानी पीड़िता लड़की के पिता का कत्ल कर दिए जाने की घटना पर सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि पुलिस इस क़त्ल के आरोपी का एनकाउंटर कब करेगी। अखिलेश ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या ऐसे लोगों को सत्ता पक्ष का अभय दान मिला हुआ है।

यह भी पढें - 20 हजार वर्ग मीटर में बनेगी चारबाग स्टेशन की पार्किंग, 500 कारों के खड़े होने की रहेगी व्यवस्था

ट्वीट कर उठाये सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है - ' चाहे चंडीगढ़ हो या औरेया, देश-प्रदेश में हर जगह सत्ताधारी नारी सम्मान से ऐसे ही छेड़छाड़ कर रहे हैं और जो उनके ख़िलाफ़ जाते हैं, अब तो उन ग़रीब-कमज़ोर, दलित, दमित लोगों की हत्या भी हो रही है। यूपी की पुलिस इनका एन्काउंटर कब करेगी या फिर सत्तापक्ष के लोगों को अभयदान मिला हुआ है।'

यह भी पढें - बोले सीएम योगी - पोलियो टीकाकरण को अपने खिलाफ षड्यंत्र मानता था एक तबका

छेड़खानी की शिकायत पर हुआ था कत्ल

दरअसल औरैया जनपद के दिबियापुर में बेटी के साथ हुई छेड़खानी की घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने पर एक व्यक्ति की दबंगों ने हत्या कर दी थी। सहायल थाना क्षेत्र में चौथा मील ईट भट्ठे के पास शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। इस मामले में भाजपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस घटना को मुद्दा बनाते हुए अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की है और ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढें - टीबी के हर 211 मरीज में से 7 को है एचआईवी, टीबी मुक्त भारत बनाना होगी बडी चुनौती

No data to display.