4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आया नया दोस्त तो अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्वागत, कहा- अब और बढ़ेगी सपा की ताकत

Akhilesh Yadav ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में जो भी काम दिख रहा है, वो सब Samajwadi Party की सरकार में किया गया है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 19, 2017

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने सपा में प्रोफेसर अली खान का गर्मजोशी से स्वागत किया। अखिलेश यादव ने प्रोफेसर अली खान के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए उनका स्वागत किया है। वहीं, प्रोफेसर अली खान ने भी तारीफ करते हुए कहा कि अंधेरे सियासी दौर में एक उजाले की तरह हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

राजनीति शास्त्र व सुरक्षा विषयों के विद्वान Prof Ali Khan ने शुक्रवार को Samajwadi Party के लखनऊ कार्यालय में सपा की सदस्यता ले ली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रोफेसर अली खान को सपा में शामिल कराया गया। बता दें कि प्रोफेसर अली खान राजा महमूदाबाद सीतापूर के खानदान से भी ताल्लुक रखते हैं।

Akhilesh ने गर्मजोशी से किया स्वागत, कहा- बढ़ेगी ताकत
प्रोफेसर अली खान का सपा में स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा समाजवादी पार्टी में ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर अली खान के पार्टी में आने से समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी, साथ ही समाजवादी पार्टी और ताकतवर बनकर उभरेगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी काम दिख रहा है, वो सब समाजवादी पार्टी द्वारा उनकी सरकार में किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अभी तक कोई काम नहीं किया है।

बसपा नेता ओम प्रकाश भी सपा में हुए शामिल
लखनऊ के पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रोफेसर अली खान के साथ ही BSP नेता ओम प्रकाश बघेल उर्फ पप्पू पहलवान अपने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा के रहने वाले ओम प्रकाश आगरा में बसपा के जोनल इंचार्ज रहे हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में वह सिकंदरा राउ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे थे।