2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ हादसा: पांच मंजिला बिल्ड़िंग में दबे बच्चे को ‘डोरेमोन’ ने बचाया, जानिए आपबीती

लखनऊ में हुए अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग हादसे को कोई नहीं भूल सकता लेकिन कार्टून शो के पाठ ने बच्चे को बचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Jan 2023, 4:36 PM IST

मासूम को नहीं पता कि मां और दादी की हो गई  मौत

मासूम को नहीं पता कि मां और दादी की हो गई मौत

छह साल का मुस्तफा लखनऊ में इमारत गिरने के हादसे में बाल-बाल बच गया, लेकिन उसने अपनी मां उजमा और दादी बेगम हैदर को खो दिया। बचे 14 लोगों में शामिल मुस्तफा का एसपीएम सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बच्चे ने बताई आप -बीती

लड़के ने कहा कि यह उसके पसंदीदा कार्टून शो से सीखे गए सबक थे। जिसने उसकी जान बचाई। मुस्तफा ने कहा, "मैं डर गया था लेकिन मुझे कार्टून शो 'डोरेमोन' का एक एपिसोड याद आया, जिसमें नोबिता को भूकंप के दौरान घर के कोने में या बिस्तर के नीचे छिपकर खुद को बचाने के बारे में दिखाया गया था। एक सेकंड बर्बाद किए बिना, मैं बिस्तर के नीचे छिप गया।”

यह भी पढ़ें: लखनऊ में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग,12 लोगों को निकाला गया, सब सुरक्षित देखें तस्वीरें

मुस्तफा के पिता सपा के प्रवक्ता है

उसने कहा, "मैंने मम्मी को भागते और चिल्लाते देखा। कुछ ही समय में पूरी इमारत ढह गई और सब कुछ अंधेरा हो गया।" मुस्तफा के पिता अब्बास हैदर जो समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता है। घटना के समय घर पर नहीं थे, जबकि उनके दादा, अमीर हैदर इस घटना में बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें: Video News: लखनऊ की सड़क पर 'स्कूटी रोमांस' के बाद अब 'कार रोमांस'

मासूम को नहीं पता कि मां और दादी की हो गई मौत

मुस्तफा को उसकी मां के निधन के बारे में नहीं बताया गया था। क्योंकि परिवार ने सोमवार को मुस्तफा के दादा-दादी की शादी की गोल्डन जुबली, घर में सभी ने मिलकर मनाई थी। किसी की हिम्मत नहीं हो रही की यह कैसे कहे की माँ और दादी का निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें : बिकरू कांडः खुशी दुबे ने बयां किया दर्ज, बोली- बनना तो डॉक्टर या वकील चाहती थी लेकिन किस्मत ने बना दिया अपराधी