पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ताओं को 1 दिसंबर 2021 को एक झटका लगने वाला है। बैंक, अपने बचत खाता धारकों को दिए जाने वाले सालाना ब्याज में 0.10 फीसदी की कटौती करने जा रहा है। पीएनबी में 10 लाख रुपए से कम वाला बचत खाता चला रहे ग्राहकों को अभी 2.90 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है, पर जो एक दिसंबर 2.80 फीसदी रह जाएगा। जिन ग्राहकों के बचत खाते में 10 लाख रुपए से ज्यादा रहते हैं, उन्हें 2.85 फीसदी के दर से ब्याज मिलेगा।