3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए डीएम स्वतंत्र, इन जिलों में हो सकता है नियम लागू

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने को लेकर यूपी सरकार (UP Government) ने विचार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Apr 2021, 10:21 PM IST

night curfew

night curfew

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने को लेकर यूपी सरकार (UP Government) ने विचार किया है। खबर है कि जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला सरकार ने संबंधित जिलाधिकारियों पर छोड़ दिया है। इसके अनुसार यूपी के जिन जिलों में 500 से अधिक कोविड के केस हैं, वहां रात 9 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए डीएम को अधिकार होगा। इस हिसाब से फिलहाल यूपी में लखनऊ सहित 13 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली, झांसी व गौतमबुद्ध नगर इस वक्त कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें- कोविड टेस्टिंग के बाद अब कोरोना वैक्सीनेशन में भी उत्तर प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड

एक दिन में आए 6023 नए मामले-

मंगलवार के बाद बुधवार को भी प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी रहा। एक दिन में 1,86,948 सैंपल की जांच में 6,023 लोग संक्रमित पाए गए। जिसके साथ ही कुल एक्टिव केस की संख्या 31987 पहुंच गई है। प्रदेश में अबतक 8,964 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- UP Board परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, तारीखों में होगा बदलाव, डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान

वैक्सीनेशन में यूपी अव्वल-

योगी सरकार कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। एक दिन में 5,01599 वैक्सीनेशन कर यूपी नंबर एक पर आ गया है। अब तक 65,00,506 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 11,66,323 लोगों को लगाई जा चुकी है। कोविन पोर्टल पर भी यूपी पहले स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र और राजस्थान दूसरे व तीसरे स्थान पर है। कोरोना टेस्टिंग (अब तक 3,57,54,807 सैम्पल की जांच की गई) के मामले में पहले से ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर बरकरार है। बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीनेशन में प्रदेश का टॉप पर आना एक सकारात्मक खबर है।