
अमित शाह के बयान पर सपा सांसद एसटी हसन का रिएक्शन जानें क्या कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान पर रिएक्शन देते हुए मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने कहाकि, आतंकवाद एक बहुत बड़ी समस्या है। इससे अच्छी तरीके से निपटना चाहिए। आतंकवाद का न कोई धर्म है न जाति। जब बम फटता है, गोली चलती है तो कोई नहीं देखता कि वो किसको लग रही है। आतंकवाद का नहीं है कोई मजहब है। सपा सांसद ने एसटी हसन साफ.साफ कहा कि, यकीनी तौर पर आतंकवाद एक ग्लोबल प्रॉब्लम है।
आतंकवाद को जितनी शिद्दत से रोका जाए वह जरूरी है
सपा सांसद एसटी हसन ने कहाकि, जब बम फटता है तो वह यह नहीं देखता किस मजहब का आदमी मर रहा है। गोली चलती है तो आतंकवादी यह नहीं देखता किस मजहब के लोगों को जाकर लग रही है। आतंकवाद को जितनी शिद्दत से रोका जाए वह जरूरी है। और इंटरनेट यकीनी तौर पर उसकी सहायता कर रहा है।
कोई भी राजनीतिक दल आतंकवाद को सपोर्ट नहीं करता
साथ ही सांसद एसटी हसन ने यह भी कहा कि, कोई भी राजनीतिक दल आतंकवाद को सपोर्ट नहीं करता लेकिन राजनीतिक दलों के आचरण से अनरेस्ट होता है और उन अनरेस्ट की वजह से कहीं न कहीं आतंकवाद को प्रोत्साहन मिलता है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आतंकवाद एक वैश्विक समस्या, भारत का लक्ष्य आतंकवाद की कमर तोड़ना
केंद्रीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 90वें इंटरपोल महासभा में कहा था कि, आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है और आतंकवाद छोटा या बड़ा नहीं होता। भारत का लक्ष्य आतंकवाद की कमर तोड़ना है।
Published on:
22 Oct 2022, 5:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.