
बागपत में किसान को पुलिस जिप्सी ने कुचला तड़पता छोड़ हुए फरार, मौत
लखनऊ/ बागपत. बागपत में सोमवार सुबह एक पुलिस जिप्सी ने किसान को कुचल दिया। इसके बाद जिप्सी सवार पुलिस कर्मी मानवीय संवेदना और अपनी ड्यूटी को दरकिनार करते हुए किसान को सड़क पर तड़पता छोड़ भाग गए। कोई मदद नहीं मिलने से किसान की मौत हो गई। इलाके के किसानों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
पूरे इलाके पुलिस के प्रति गुस्सा :- बागपत में सोमवार सुबह एक दुर्घटना ने पूरे इलाके पुलिस के प्रति गुस्सा पैदा कर दिया है। यहां एक पुलिस की जिप्सी ने पाली गांव में किसान को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि जिप्सी में सवार पुलिसवाले घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनिवास के रूप में हुई है। वह एक किसान था।
डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन :- बताया जा रहा है कि अगर रामनिवास को सही वक्त पर अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। इस घटना और पुलिस की लापरवाही की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंच गए हैं और उनमें पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामनिवास का शव डीएम आवास के बाहर रख कर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
Published on:
9 Aug 2021, 10:32 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.