6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारस-आरिफ का प्रेम निश्चछल और पवित्र, अखिलेश के बाद BJP सांसद वरुण गांधी ने शेयर किया वीडियो

Arif Saras Friendship: पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सारस और आरिफ की दोस्ती का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले अखिलेश यादव भी दोनों की वीडियो शेयर कर चुके हैं।      

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Apr 12, 2023

saras.jpg

,,

उत्तर प्रदेश में अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती का वीडियो एक बार फिर से चर्चा में है। दोनों की दोस्ती का ये वीडियो पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव के बीच सीएम योगी का महत्वपूर्ण फैसला, सभी थानों में होंगे ये काम

वरुण गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर सारस और आरिफ का वीडियो शेयर कर लिखा, "सारस और आरिफ की कहानी खास है। एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।"

उन्हें नहीं पता मोहब्बत कुदरती होती है…
बता दें क‌ि इससे पहले आरिफ और सारस की दोस्ती का ये वीडियो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर की किया था। लिखा था," जो लोग समझते हैं नफरत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत कुदरती होती है…और कुदरत के खिलाफ जाने वाले कहां कभी कामयाब होते हैं।"

आरिफ को देख सारस अपने पंख फड़फड़ाने लगा
बता दें कि पिछले दिनों सारस पक्षी से दोस्ती कर आरिफ चर्चा में आए थे। दोनों की दोस्ती सुर्खियों में आने के बाद वन विभाग ने आरिफ से सारस को लेकर कानपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया था। चिड़ियाघर के अस्पताल विंग में सारस को एक बाड़े के अंदर रखा गया है।

ऐसे में बकायदा पूरे प्रोटोकॉल के तहत चेहरे पर मास्क, हाथों में ग्लव्स और बालों में कैप पहनाने के बाद आरिफ को सारस के पास ले जाया गया। जैसे ही सारस ने आरिफ को देखा वह अपनी गर्दन को हिलाते हुए, चोंच निकालते हुए अपने पंख फड़फड़ाने लगा। यह नजारा देखकर ऐसा लगा कि सारस, आरिफ से मिलने की खुशी जाहिर कर रहा हो। सारस और आरिफ के इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।