
लखनऊ. गोरखपुर और फूलपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग ने भी बीजेपी के लिस्ट को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में राजनाथ सिंह , दिनेश शर्मा , केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी है।
सीएम योगी कर चुके हैं जनसभाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार और मंगलवार को गोरखपुर से पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ला के पक्ष में जनसभाएं कर चुके हैं।बता दें कि दोनों ही सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई है। लिहाजा पार्टी दोनों ही सीटों को न सिर्फ जीतना चाहती है, बल्कि एक बड़े अंतर से जीत दर्ज कर 2019 लोकसभ चुनाव के लिए एक संदेश भी देना चाहती है।
ओम माथुर, सुनील बंसल भी करेंगे प्रचार
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के अलावा सूची में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, ओम माथुर, महेंद्र नाथ पांडेय और सुनील बंसल का नाम भी शामिल है। गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि गोरखपुर का उपचुनाव 2019 का पूर्वाभ्यास हो सकता है। दूसरी तरफ फूलपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के लिए खुद चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। मंगलवार को केशव प्रसाद मौर्य ने कौशलेन्द्र के लिए रोड शो किया और उनके लिए वोट मांगा। केशव प्रसाद मौर्य का दावा किया है कि उपचुनाव में भी बीजेपी की अप्रत्याशित जीत होगी।
अतीक अहमद ने भी भरा है पर्चा
फूलपुर सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है। बाहुबली नेता अतीक अहमद ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। वह वर्तमान में देवरिया जेल में बंद अतीक अहमद 2004 से 2009 तक फूलपुर लोकसभा सीट से सपा के सांसद रहे हैं। अतीक का नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल हुआ है। जानकारों की मानें तो वह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के काफी वोट काट सकते हैं।
Published on:
28 Feb 2018 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
