अकबर नगर में ध्वस्तीकरण के बाद से तालकटोरा वासियों में दहशत का माहौल है। लोगों को घरों और दुकानों को खाली कर सामान हटाने की हिदायत हर रोज दी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। मौके पर नगर निगम की गाड़ियों के साथ बुलडोजर भी मौजूद हैं, जिससे लोगों में और भी डर का माहौल बन गया है।