19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजीएमयू में भर्ती भाजपा विधायक से मिलने पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती विधायक सुभाष त्रिपाठी से मिलने पहुंचे।
2 min read
Google source verification
yogi adityanath

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती विधायक सुभाष त्रिपाठी से मिलने पहुंचे। बहराइच के प्रयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी पीलिया से ग्रसित हैं और उनके पैर में इंफेक्शन है। विधायक पिछले कई दिनों से केजीएमयू के प्राइवेट आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विधायक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

यह भी पढें - टीबी मरीजों का ध्यान रखने वाले कैमिस्टों, डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को सरकार देगी इनाम

सीएम ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

विधायक के परिजनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे आगे के इलाज के लिए दिल्ली रेफर कराना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार के लोगों को दिल्ली न ले जाकर केजीएमयू में ही इलाज कराने की सलाह दी। सीएम ने इस मौके पर केजीएमयू की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सीएम लगभग आधे घंटे तक रहे और विधायक के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में हालचाल लेते रहे। साथ ही व्यवस्थाओं को भी देखा।

यह भी पढें - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में लगाई चौपाल, खाया खाना, बिताई रात

यह भी पढें - देश भर के कर्मचारियों का रन फॉर पेंशन, 30 को दिल्ली में करेंगे रैली

पूर्व प्रमुख सचिव से भी की मुलाकात

सीएम ने केजीएमयू दौरे के दौरान यहाँ भर्ती रिटायर्ड आईएएस अफसर केके पाण्डेय से भी मुलाकात की। पाण्डेय की तबियत खराब होने के कारण वे केजीएमयू में भर्ती कराये गए हैं। सीएम ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पाण्डेय की तबियत में पहले से सुधार आ रहा। इस दौरान केजीएमयू की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की।

यह भी पढें-ट्रेन में सीट कन्फर्म न होने पर कोर्ट ने भेजा अवमानना का नोटिस

यह भी पढें - चार महीने में लिए गए 26,708 मरीजों के सैम्पल, 9 में हुई मलेरिया की पुष्टि