ऐसा होगा योगी सरकार का राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल
राजधानी लखनऊ के वसंतकुंज में गोमती नदी के किनारे और बंधे के बीच खाली पड़ी जमीन पर सिटी फॉरेस्ट की जमीन ही राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए तय मानी जा रही है। इनमें महापुरुषों की प्रतिमाओं के अलावा फूलों की 'घाटी' से लेकर मल्टी ऐक्टिविटी सेंटर तक शामिल होगा। इसके अलावा बटरफ्लाई गार्डन, फलों का बाग, फूड कोर्ट, हाट ऐंड क्राफ्ट बाजार, कैफे, हर्बल गार्डन, साइकलिंग ऐंड जॉगिंग ट्रैक, मल्टी ऐक्टिविटी जोन, किड्स प्ले एरिया, लोटस ऐंड डक लेक, योग जोन, ओपन थिएटर, सफारी जोन और फुट ओवर ब्रिज भी विकसित किए जाने हैं।