18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / CM Yogi का सरप्राइज विजिट: विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे, जाना उनका हाल

CM Yogi का सरप्राइज विजिट: विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे, जाना उनका हाल

CM Yogi visit: तबियत बिगड़ने पर पिछले महीने की गई थी ओपन हार्ट सर्जरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 16 Jul 2024, 2:44 PM IST

Chief Minister Yogi Adityanath

Chief Minister Yogi Adityanath

CM Yogi visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। जून में तबीयत बिगड़ने के बाद महाना की गुरुग्राम में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

परिवार ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे। महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें: Lucknow Happiness Park 2024: लखनऊ का हैप्पीनेस पार्क बना आकर्षण का केंद्र, जानें खास बातें

मंत्री और विधायक भी रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, और सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने भी विधानसभा अध्यक्ष की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

यह भी पढ़ें: UP Rains And Floods: 17 जिलों की 48 और तहसीलें बाढ़ की चपेट में, केन्द्रीय गृह मंत्री ने किया फोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचकर उनकी सेहत का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर कई प्रमुख मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे, जिन्होंने महाना के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में महिलाओं की गांधीगिरी का लाइव वीडियो आया सामने, 800 मकानों पर बुलडोजर चलाने का मामला