19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने जाट आरक्षण पर दिया बड़ा बयान, सपा-बसपा पर कहा ये

मंगलवार को भाजपा ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक आयोजित की, जिसमें जाट बिरादरी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Sep 18, 2018

Yogi

Yogi

लखनऊ. यूपी में भाजपा लगातार जातीय सम्मेलन करने में जुटी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा ने सामाजिक प्रतिनिधि बैठक आयोजित की, जिसमें जाट बिरादरी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय शामिल हुए। पीडब्ल्यूडी के विश्वसरैया हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि जाट समाज ने संस्कृति और धर्म नहीं छोड़ा। सपा सरकार में पश्चिमी यूपी में सिर्फ दंगे हुए। पश्चिम में एकपक्ष पर सपा ने मुकदमें कराए। कांधला-कैराना की घटना को कोई भूल नहीं सकता है। हम पश्चिमी यूपी को पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। हम किसी का तुष्टिकरण नहीं करेंगे।

जाट और किसानों पर बोले सीएम-
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि जाटों ने अपना अस्तित्व बचाए रखा। कृषि पर जाटों ने बहुत काम किया है और इस समाज ने मेहनत करके दिखाई है। दिल्ली के आसपास जाटों की अहम भूमिका। महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों का नेतृत्व किया है। सरकार जाट आरक्षण पर आपके साथ है। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार नहीं चाहती थी कि जाटों को आरक्षण मिले। भाजपा सरकार ने कोर्ट में काउंटर लगाया है। सामाजिक न्याय का अधिकार सबको मिलेगा और भाजपा सामाजिक न्याय के साथ है। हमने किसानों की कर्जमाफी की है। गन्ना किसानों के लिए रणनीति बनाई है। पूर्व में सपा ने गन्ना किसानों के साथ धोखा किया है। पिछली सरकार में गन्ना भुगतान नहीं हुआ था। हमने 26000 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान किया। बंद चीनी मिलों को शुरू किया है।

सरकार की योजनाओं पर बोले सीएम-
सीएम ने आगे कहा कि हम बिना भेदभाव के विद्युत कनेक्शन दे रहे हैं। बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। बीजेपी घोषणापत्र को पूरी तरह लागू कर रही है। देश को कमजोर करने वाले महागठबंधन बना रहे हैं। चीन-पाकिस्तान के सामने वो घुटने टिकाना चाहते हैं।