लखनऊ. आसमान में छाये बादलों के बीच गांधी जयंती पर यूपी का सियासी पारा आसमान पर पहुंच गया। बुधवार को एक तरफ योगी सरकार ने 36 घंटे के लिए यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया, तो विपक्षी दलों ने सदन का बहिष्कार किया और सड़कों पर उतरे। प्रियंका गांधी की अगुआई में कांंग्रेसियों ने गांधीगिरी करते हुए जनाक्रोश मौन पदयात्रा निकाली तो अखिलेश यादव के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सपाई रामधुन बजाते नजर आये। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ट्विटर पर ही सक्रिय रहीं, वहीं से उन्होंने बीजेपी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।