2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी सात माह का संघर्ष यूपी कांग्रेस के शानदार भविष्य के लिए महत्वपूर्ण व निर्णायक : प्रियंका गांधी

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- यूपी कांग्रेस अपने दमखम और मजबूत संगठन के साथ ब्लाक और न्याय स्तर पर आंदोलन को तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Jul 2021, 5:56 PM IST

 congress mahasachiv priyanka gandhi up visit update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव एवं यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, विधायकों, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सभी महत्वपूर्ण फैसलों में सांगठनिक महत्व हर हाल में अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने हर मीटिंग में स्पष्ट किया कि आगामी सात महीने यूपी कांग्रेस के शानदार भविष्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण और निर्णायक होने वाले हैं। अब कांग्रेसियों को खुद के राजनीतिक स्वाभिमान और सम्मान के लिए कमर कसते हुए जन आंदोलन की पहचान के साथ संगठन खड़ा करते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों का मुखर विरोध करना होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी अपने दमखम और मजबूत संगठन के साथ बेतहाशा मंहगाई, प्रदेश में बेकाबू हो रही बेरोजगारी, खेत मजदूरों, मझोले किसानों की दुर्दशा और प्रदेश में बढ़ रही महिला हिंसा, अपराध और सरकारी भ्रष्टाचार को प्रमुखता से मुद्दा बनाकर व्यापक रणनीति के साथ प्रदेश के समस्त ब्लाकों और न्याय पंचायतों पर लड़ाई लड़ने जा रही है, जिसका सारा खाका तैयार है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश में कांग्रेस अपनी मजबूत विचारधारा के सिपाहियों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। प्रियंका ने कहा कि असली लड़ाई बूथ पर है, इसलिए प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को सबसे पहले अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करना होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये जा रहे कार्यक्रमों और आंदोलन को लेकर बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की मजबूत सेना तैयार करनी होगी।

यह भी पढ़ें : लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही योगी सरकार, जहां हिंसा हुई रद्द हों चुनाव : प्रियंका गांधी

जन मुद्दों पर अब अक्रामक रणनीति अपनाने का समय आ गया है : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव ने पार्टी के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि संगठन निर्माण की व्यापक चर्चा में उनके अनुभव को शामिल करने साथ ही मौजूदा युवा कार्यकर्ताओं, नेताओं के जोश को भी आधार बनाकर संगठन के निर्माण और संघर्ष की प्रक्रिया को अब और गति प्रदान करने की जरूरत है। इसके साथ ही विशेषतः नये युवा मतदाताओं और महिलाओं को विशेषतः संगठन से जोड़ने की मुहिम तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि जन मुद्दों पर अब अक्रामक रणनीति अपनाने का उचित समय आ गया है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका को 'मांझी' की तलाश, खुद की भूमिका पर बोलीं अभी क्यूं बताऊं