4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो कांग्रेस के इस नेता ने की बैलगाड़ी अंदर लाने की डिमांड

पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दाम का विरोध करने के लिए कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने अलग तरीका अपनाया है।
2 min read
Google source verification
gg

कांग्रेस के इस नेता ने की बैलगाड़ी का पास बनाने की अपील

लखनऊ. ये बात सुनकर आप हैरान रह सकते हैं लेकिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दाम का विरोध करने के लिए कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने अलग तरीका अपनाया है। उन्होंने प्रमुख सचिव विधान परिषद से बैल गाड़ी के लिये पास आवंटित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम की वजह से और यातायात को ध्यान में रखते हुए उन्हें बैलगाड़ी के लिये पास जारी किया जाए। बता दें कि पेट्रल-डीजल के बढ़ते दाम पर सरकार घिरती नजर आ रही है। विपक्षी दल इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार को घेरते हुए दिख रहे हैं।

जानें दीपक सिंह के बारे में

दीपक सिंह कांग्रेस के एमएलसी हैं। दीपक सिंह को अमेठी में राहुल गांधी के करीबी लोगों में गिना जाता है। उनके हर दौरे में दीपक को खास अहमियत मिलती है। कांग्रेस सूबे में पार्टी की कमान ब्राह्मण हाथों में सौंपकर चार उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में नया प्रयोग कर सकती है। हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राहुल के करीबी दीपक सिंह को सूबे का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दाम से लोग परेशान

चुनाव खत्म, मंहगाई शुरू


कई लखनवाइट्स का कहना है कि कर्नाटक में चुनाव के बाद तुरंत ही पेट्रोल की कीमते बढ़ा दी गईं।दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम तेजी के बावजूद कर्नाटक चुनाव से पहले तीन सप्ताह तक अपरिवर्तित रहीं पेट्रोल व डीजल की कीमतों में सोमवार को दैनिक मूल्यवृद्धि का सिलसिला फिर शुरू हो गया। लगभग सालभर पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी देखने को मिला था। इसके बाद से लगातार कीमतों में 5 पैसे लेकर 35 पैसे प्रति लीटर तक हुई। बढ़ते दामों के विरोध में विपक्षी दलों ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन भी किया था।

तारीख- पेट्रोल प्रति लीटर -डीजल प्रति लीटर


25 मई 2017 -68.72- 56.54
12 नवंबर 2017 -71.94 -59.45
10 फरवरी 2018 -74.37 -63.71
14 अप्रैल 2018 -75.38 -65.71
25 मई 2018 -78.35 -68.94