कांग्रेस ने निकाय चुनाव के आखिरी चरण के साथ ही अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस का दावा है कि पार्टी, कानपुर, लखनऊ, झांसी समेत कई नगर निगमों में महापौर का पद जीत रही है। कांग्रेस ने कहा कि एक दिसंबर को जो चुनाव परिणाम आएंगे, वह काफी चौकाने वाले होंगे। क्योंकि, इस परिणाम से सबसे ज्यादा सदमा भारतीय जनता पार्टी को लगेगा। क्योंकि, वह वह नगर निगम भी नहीं जीत पाएगी, जो पिछले चुनाव में उसके पास थे। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि वह निकाय चुनाव में आश्चर्यजनक परिणामों के लिए तैयार रहे।