तन्वी सेठ पासपोर्ट विवाद में अधिकारी विकास मिश्रा को लोगों का खूब समर्थन मिला। ट्विटर पर #ISupportVikasMishra भी ट्रेंड में रहा। एक ओर जहां विकास मिश्रा को लोगों का समर्थन मिला, तो वहीं सुषमा स्वराज को कई लोगों ने खरी खोटी सुनाई। किसी ने उनपर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा कर कहा कि नियमों का पालन करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर करवाना गलत है, तो किसी ने उनपर अपनी गलती को न मानने की बात कही।