27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / अब तंज वाले ‘पोस्टर’ के जरिए कांग्रेस करेगी ‘वार’, बीजेपी सरकार से करेगी सवाल

अब तंज वाले ‘पोस्टर’ के जरिए कांग्रेस करेगी ‘वार’, बीजेपी सरकार से करेगी सवाल

केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के लिए कांग्रेस तमाम तरह की रणनीति तैयार कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 16 Oct 2018, 5:09 PM IST

kk

अब तंज कसने वाले 'पोस्टर' के जरिए कांग्रेस करेगी 'वार', बीजेपी सरकार से करेगी सवाल

लखनऊ. केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के लिए कांग्रेस तमाम तरह की रणनीति तैयार कर रही है। एक तरफ सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पार्टी की इमेज रीक्रियेशन पर फोकस है तो दूसरी तरफ तमाम तरह के प्रदर्शन के जरिए जमीन मजबूत करने की भी कोशिश चल रही है। राजधानी में अब कांग्रेस शहर में पीएम मोदी व योगी सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाने की प्लानिंग कर रही है। इन पोस्टर्स में भाजपा सरकार पर तंज कसे जाएंगे।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पोस्टर लगाए और पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती। इस दौरान सरकार के खिलाफ तमाम नारे भी लगाए।

विधानसभा के सामने लग सकते हैं पोस्टर

प्रदेश कांग्रेस के सचिव व पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि बीजेपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर शहर के तमाम चौराहों पर पोस्टर वार की तैयारी कर ली है। उनके मुताबिक तंज कसने के लिए क्रियेटिव स्लोगन तैयार कर लिए गए हैं जिन्हें पोस्टर पर लगाकर वायरल किया जाएगा। विधानसभा के सामने व हजरतगंज इलाके में भी ये पोस्टर लगेंगे। बता दें कि शैलेंद्र व कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता कई बार पहले भी पोस्टर लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुनादि के माध्यम से डुग्गी पिटवाकर (सुनो-सुनो) भी प्रदर्शन किया जाएगा।

ये रहेंगे स्लोगन


-राफेल पर चुप हैं -सबसे ज्यादा बोलेने वाले साहब

-कहां है अच्छे दिन, कब आएंगे , कौन बताएगा

-अच्छे दिन कब आएंगे... घंटा

-अबकी बार जुमलों पर वार...

-अपराध का नया नाम -भारतीय जनता पार्टी

-एनकाउंटर का नया नाम- भारतीय जनता पार्टी

फलहार व कन्या पूजन का भी आयोजन

नवरात्रि के मौके पर कांग्रेस ने पूरे प्रदेशभर में कन्यापूजन और फलाहार का आयोजन शुरू कर दिया। कांग्रेस सेवादल की ओर से ये आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि आयोजन के जरिये जनता तक यह संदेश पहुंचाना चाहती है पार्टी कि महज किसी एक धर्म या जाति के साथ नहीं बल्कि वह सभी के साथ में है। इस नवरात्रि विधि विधान तरीके से कन्या पूजन कराने के बाद फलाहारी कराएंगे। लखनऊ समेत कई जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें किसी एक धर्म या जाति के लोगों को नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा।