एसजीपीजीआई के अतिरिक्त को-वैक्सीन का ट्रायल बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर समेत देश के कुछ अन्य 12 स्थानों पर शुरू होने वाला था। एसजीपीजीआई के निदेशक, प्रोफेसर राधा कृष्ण धीमान का कहना है कि को-वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल के परिणामों का मूल्यांकन अभी भी भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल कर रहे हैं। इसलिए अब अगले चरण के ट्रायल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।