विषाणु विज्ञानी डॉ जॉन ने कहा कि, “लोग एक बात नहीं समझते हैं कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने की उम्मीद किसी को नहीं थी। यह अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, कप्पा से नहीं आया, बल्कि ओमिक्रॉन एक अनजाने मार्ग से आया। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक समान अज्ञात मार्ग या उत्परिवर्तन के परिणामस्वरूप सामने आने वाला एक वेरिएंट क्या अधिक तेजी से फैलने वाला होगा? मुझे इस बारे में संदेह है। इसलिए, मैं चौथी लहर की भविष्यवाणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से यह नहीं कह रहा हूं कि चौथी लहर की संभावना नहीं है, इसके लिए हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा।”