इसका ताजा मामला कानपुर में देखने को मिला, जहां चकेरी के लाल बंगला निवासी 36 वर्षीय युवक को बुखार के साथ हल्की खांसी व जुकाम था। दवाएं खाकर वह ठीक तो हो गया, लेकिन चलने-फिरने में उसका दम फूलने लगा। जिसके चलते उसे हैलट अस्पताल में दिखाया गया। यहां कोरोना की पुष्टि हुई और सीटी स्कैन में दोनों फेफड़ों में जबरदस्त संक्रमण मिला। ऑक्सीजन लेवलघटकर 75 फीसद ही मिला। वेंटीलेटर पर रखने के बाद भी उसकी मौत हो गई।