वर्तमान में एक्टिव केस के मामले में कोई अन्य जिला लखनऊ के आसपास भी नही हैं। यहां 3337 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा हैं। दूसरे नंबर पर कानपुर नगर हैं, जहां 1662 कोरोना मरीज सक्रिय हैं। शनिवार को कानपुर में 171, बलिया में 174, वाराणसी में 164, गाजियाबाद में 101, गोरखपुर में 93, नोएडा में 85, प्रयागराज में 82 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यूपी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 63,742 पहुंच गई हैं। इनमें 22452 एक्टिव हैं, तो 39903 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कानपुर व वाराणसी में पांच-पांच, गोरखपुर में चार लोगों ने शनिवार को अपनी जान गवाई है।