राजधानी लखनऊ में पारले-जी के डिस्ट्रिब्यूटर हैं। लॉकडाउन के दौरान मार्च से लेकर मई तक इस बिस्किट की मांग तीन गुनी तक बढ़ गई। अप्रैल में तो यह हालात हो गए कि अधिकतर डिस्ट्रीब्यूटर के पास माल पहुंचने से पहले रिटेलर उनके ऑफिस पर डेरा जमा देते थे। मॉडल हाउस के पारले-जी बिस्कुट डिस्ट्रिब्यूटर राघवेंद्र ने बताया कि मई में उनके पास 10,000 पारले-जी बिस्कुट की पेटियां बिक गई थीं। सबसे ज्यादा बिस्कुट श्रमिकों में बांटे गए हैं। पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए तो पारले-जी बिस्कुट अपनी भूख मिटाने का सबसे बड़ा स्रोत बना। किसी ने खुद खरीद कर खाया, तो बहुतों ने दान में पाया।